
Ground Report: लखीमपुर में मारे गए किसान हों या BJP कार्यकर्ता, परिजनों को है न्याय की उम्मीद
AajTak
दिल्ली-लखनऊ से लेकर लखीमपुर तक हर तरफ चर्चा तेज हो गई कि तिकुनिया में किसानों की हादसे में नहीं, सोची समझी साजिश के तहत हत्या हुई थी. अब न्याय की उम्मीद कितनी बची है? इसी को परखने के लिए 'आजतक' पहुंचा जीप से रौंदे गए किसान और बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर.
लखीमपुर हिंसा मामले में पुलिस की तफ्तीश में अब तक साफ हो गया कि 3 अक्टूबर को तिकुनिया में सोची-समझी साजिश के तहत प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या की गई. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए. लखीमपुर हिंसा और केंद्रीय राज्य मंत्री के नाम पर सियासत तेज है. लेकिन इस सियासी माहौल के बीच अपने बेटे, भाई और पिता को खाने वाले परिवारों की हालत क्या है? फिर चाहे वह किसान हों जिनको आशीष मिश्रा की जीप से रौंद डाला गया था, या फिर वह बीजेपी कार्यकर्ता हों, जिनको बेकाबू भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










