
Ground Report: 'ऑपरेशन सिंदूर' से सेना का जोश हाई! 4 वीडियोज में देखें कैसे हैं Ind-PAK बॉर्डर पर हालात
AajTak
आतंकवाद के खिलाफ शुरू किया गया भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. सीमा पर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले राजपूत रेजिमेंट के जवान अभी भी उतने ही जोश में हैं. पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद नियंत्रण रेखा पर 'जय बजरंग बली' का जयघोष गूंज रहा है. आजतक की टीम नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन सिंदूर के उन नायकों के बीच पहुंची जिन्होंने पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत कर दिया.
'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं सिर्फ स्थगित हुआ है'... भारतीय सेना का यह बयान दुश्मन के लिए एक चेतावनी है. वो दुश्मन जो अभी भी 7 मई की रात को याद करके खौफ से भर जाता है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई हमलों और ड्रोन को आकाश एयर डिफेंस सिस्टम से विफल किया, साथ ही सीमा के निकट 81 एमएम मोर्टार राउंड जैसे अनएक्सप्लोडेड ऑर्डिनेंस को नियंत्रित विस्फोटों से निष्क्रिय किया. 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत, भारत में निर्मित लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (LSV) सैनिकों की तेज आवाजाही, टोही अभियान व मिसाइल फायरिंग में गेम-चेंजर साबित हुए. इसी क्रम में राजपूत रेजिमेंट ने पाकिस्तान की चार पोस्टों को और पंजाब रेजिमेंट ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से दुश्मन के कंक्रीट बंकरों को भारी गोलाबारी के बीच नष्ट किया. देखें भारत-पाक बॉर्डर से आजतक की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट:
आतंकवाद के खिलाफ शुरू किया गया भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. सीमा पर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले राजपूत रेजिमेंट के जवान अभी भी उतने ही जोश में हैं. पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद नियंत्रण रेखा पर 'जय बजरंग बली' का जयघोष गूंज रहा है. आजतक की टीम नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन सिंदूर के उन नायकों के बीच पहुंची जिन्होंने पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत कर दिया. देखें भारत-पाक बॉर्डर से ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट:
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंक के 9 अड्डों को निशाना बनाया जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इतना ही नहीं, एलओसी पर पाकिस्तान की हर साजिश का भी मुंहतोड़ जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने एलओसी पर फायरिंग की थी. कई जिंदा सेल नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में डिफ्यूज किए जा रहे हैं. ऐसे 36 विस्फोटक अब तक नियंत्रित विस्फोटों द्वारा नष्ट किए जा चुके हैं. देखें ये रिपोर्ट:
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (LSV) गेम चेंजर साबित हुई है, जिसका उपयोग ऑपरेशन सुंदूर के दौरान किया गया. सेना के एक मेजर के अनुसार, 'इस गाड़ी ने एक गेम चेंजर और एक फोर्स मल्टीप्लायर का रोल प्ले किया.' यह भारत में निर्मित बख्तरबंद गाड़ी मिसाइल फायर करने, ड्रोन उड़ाने और जवानों को सुरक्षित फॉरवर्ड पोस्ट तक पहुंचाने में सक्षम है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










