
Ground Report: उरी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी से घर जलकर खाक... ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव
AajTak
पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी उस समय की गई जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इन हमलों में आतंकी संगठनों को बड़ा नुकसान हुआ, जिससे बौखलाकर पाकिस्तान ने एलओसी के कई इलाकों में नागरिक आबादी को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलाबारी तेज कर दी है. बीते 13 दिनों से पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन हाल के दिनों में यह उल्लंघन और अधिक उग्र हो गया है.
सलामाबाद, उरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी तोपों की गोलाबारी के कारण कई मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. बुधवार रात किए गए हमले में एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि इस इलाके में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.
पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी उस समय की गई जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इन हमलों में आतंकी संगठनों को बड़ा नुकसान हुआ, जिससे बौखलाकर पाकिस्तान ने एलओसी के कई इलाकों में नागरिक आबादी को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
पुंछ सेक्टर में इस गोलाबारी में कुछ निर्दोष ग्रामीणों की जान भी चली गई है. उरी सेक्टर के सलामाबाद क्षेत्र में अब तक किसी नागरिक की जान नहीं गई है, लेकिन जले हुए मकानों और बिखरी हुई गृहस्थी को देखकर हमले की गंभीरता को समझा जा सकता है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले पाकिस्तान छोटे हथियारों से फायरिंग कर रहा था, लेकिन अब उसने भारी तोपखानों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की जान और माल दोनों खतरे में हैं.
भारत ने पाकिस्तान की इन हरकतों का सख्ती से जवाब दिया है और सभी मोर्चों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है. नियंत्रण रेखा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है और स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. ग्रामीणों में भय का माहौल है, लेकिन वे भारत की सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हैं. उनका मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे सेना के साथ हैं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों से सुरक्षा की चिंता भी सता रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










