
Greater Noida: हाईराइज सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, 20 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग महिला समेत 4 लोग
AajTak
Greater Noida: शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी में लिफ्ट अटक गई. इसमें एक बुजुर्ग महिला सहित चार लोग थे. ये लोग बी-3 टावर में लगी लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे. अचानक झटका लगने के बाद लिफ्ट रुक गई और 2 फ्लोर के बीच में रुक गई.
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने के मामले थम नहीं रहे हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा की चेरी काउंटी सोसाइटी में सामने आया है. यहां करीब 20 मिनट तक लिफ्ट फंसी रही. इसमें एक बुजुर्ग महिला सहित चार लोग थे, जो कि फंसे रहे. इन लोगों को मेंटेनेंस टीम और सुरक्षा कर्मियों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला.
दरअसल, शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी में लिफ्ट अटक गई. इसमें एक बुजुर्ग महिला सहित चार लोग थे. ये लोग बी-3 टावर में लगी लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे. अचानक झटका लगने के बाद लिफ्ट रुक गई और 2 फ्लोर के बीच में रुक गई.
लिफ्ट में फंसे लोगों ने अलार्म बजाया और इमरजेंसी बटन दबाया
इससे उसमें फंसे लोग घबरा गए. उन्होंने अलार्म बजाया और इमरजेंसी बटन भी दबाया. इसके बाद मेंटेनेंस टीम और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. लिफ्ट के लॉक को खोलकर लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकला. ये लोग करीब 20 मिनट फंसे रहे. बुजुर्ग महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लिफ्ट में लगा था ARD सिस्टम यानि ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में ARD सिस्टम यानि ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस लगी है. इसकी वजह से पावर जाने के बाद लिफ्ट ऑटोमेटिक पार्क हो जाती है. मगर, लिफ्ट बीच में ही अटक गई. इससे पहले मई में दिल्ली में लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई थी. रात करीब 12.30 बजे कनॉट प्लेस में चार लोग लिफ्ट में फंस गए थे. करीब एक घंटे तक फंसे रहने के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










