
Grand Vitara: कल मारुति ग्रैंड विटारा की लॉन्चिंग, जानें: इस कार में क्या-क्या मिलने वाला है
AajTak
Grand Vitara: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी तक बड़ी सफलता हाथ लगी नहीं है. इसलिए कंपनी नई ब्रेजा के बाद ग्रैंड विटारा को मार्केट में लॉन्च कर रही है.
मारुति-सुजुकी (Maruti Suzuki) एसयूवी (SUV) सेगमेंट में भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक और कॉम्पैक्ट एसूयवी (Compact SUV) लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 20 जुलाई को ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को मार्केट में उतारेगी. पिछले महीने ही मारुति ने नई ब्रेजा लॉन्च किया था. ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्रैंड विटारा को कंपनी कई शानदार फीचर्स के साथ लेकर आ रही है. कहा जा रहा है कि मारुति की ये एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) व किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) को कड़ी टक्कर देगी.
शुरू हो चुकी है बुकिंग
ग्रैंड विटारा मारुति की दूसरी एसयूवी होगी, जो सनरूफ फीचर के साथ आएगी. इससे पहले कंपनी ने ये फीचर नई ब्रेजा में दिया है. ग्रैंड विटारा पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ सकती है. नई एसयूवी ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग 11 जुलाई से शुरू हो गई है. 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ग्रैंड विटारा की बुकिंग कराई जा सकती है.
कितनी होगी कीमत
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी तक बड़ी सफलता हाथ लगी नहीं है. इसलिए कंपनी नई ब्रेजा के बाद ग्रैंड विटारा को मार्केट में लॉन्च कर रही है. इसकी कीमतों का अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रैंड विटारा की कीमत 9.5 लाख रुपये (एक्स-शो रूम) हो सकती है.
मिलेंगे ये फीचर्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











