
Govardhan Pooja Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपने करीबियों के साथ मनाएं खुशियां, भेजें ये खास शुभकामना संदेश
AajTak
दिवाली के अगले दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती है. इस साल 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. इस खास मौके पर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Govardhan Pooja 2024 Wishes in Hindi: भगवान श्री कृष्ण की लीला का त्योहार गोवर्धन पूजा भारत के लगभग सभी हिस्सों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. गोवर्धन पूजन के दिन भगवान श्री कृष्ण की अर्चना की जाती है. इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी नाभी में श्री कृष्ण की मूर्ति रखकर दूध, खील-बताशे चढ़ाकर पूजा करते हैं और अन्नकूट का भोग लगाते हैं. गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को ये खास शुभकामना संदेश भेजकर उनके साथ खुशियां बांट सकते हैं.
लोगों की रक्षा करने एक अंगुली पर पहाड़ उठाया, उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
बंसी की धुन पर सबके दु:ख वो हरता है आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है हर दिन भक्तों का दुख दूर करता है ऐसा है अपना कृष्ण!गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










