
Google पर एक गलती पड़ी भारी, अकाउंट से कट गए 8.24 लाख, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा
AajTak
Customer Care Number: इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है. लोगों की इस पर निर्भरता का फायदा साइबर फ्रॉड्स भी उठा रहे हैं. हाल में ही ऐसा एक मामला सामने आया है, जब एक परिवार के साथ 8 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है. ठगी में साइबर फ्रॉड्स ने फर्जी नंबर का सहारा लिया. आइए जानते हैं ये पूरा खेल कैसे हुआ और आप कैसे बच सकते हैं.
ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स तरह-तरह के जाल ऑनलाइन फैला रखे हैं. हाल में ही ऑनलाइन फ्रॉड का एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां एक यूजर से 8.24 लाख रुपये की ठगी हुई है. ठगी का ये पूरा मामला ऑनलाइन सर्च में की गई गलती से जुड़ा हुआ है.
दरअसल, पीड़ित सीनियर सिटीजन हैं, जो अपने डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन तलाश रहे थे. पीड़ित कपल नोएडा के सेक्टर 133 में रहता है. शिकायत के मुताबिक, ऑनलाइन ठगी का ये मामला 22 जनवरी और 23 जनवरी का है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
FIR के मुताबिक, अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी IFB डिशवॉशर के कस्टमर केयर नंबर का नंबर गूगल पर सर्च कर रहे थे. उनकी पत्नी ने ऑनलाइन सर्च से 1800258821 नंबर निकाला, जो IFB कस्टमर्स केयर के नाम से गूगल पर मौजूद था.
हालांकि, ये नंबर अब बंधन बैंक के कस्टमर केयर के तौर पर दिख रहा था. पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी ने इस नंबर पर कॉल की, तो एक महिला ने फोन उठाया और उसने अपने सीनियर से कॉल कनेक्ट करने की बात कही.
इसके बाद कथित सीनियर ऑफिसर ने उनकी पत्नी से फोन पर AnyDesk ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और उनसे कुछ डिटेल्स मांगी. इसके बाद फ्रॉड्स ने महिला से 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा, जिससे कंप्लेंट दर्ज हो सके.
प्रॉसेस के दौरान ठगों की कॉल कई बार कटी और उन्होंने पर्सनल नंबर से पीडिता को लगातार कॉल की. उसी दिन शाम 4.15 बजे बुजुर्ग के अकाउंट से 2.25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ. अगली सुबह उन्होंने एक और मैसेज देखा, जो 5.99 लाख रुपये का था.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










