
'Google की बिल्कुल मत सुनना', कर्नाटक के गांव में लोगों ने क्यों लगाया ऐसा पोस्टर?
AajTak
कर्नाटक के एक गांव के लोकल लोगों ने बाहर से आने वालों की मदद के लिए एक सड़क पर बोर्ड लगाया है. इसपर लिखा है- गूगल गलत है. साइनबोर्ड की एक तस्वीर कोडागु कनेक्ट के एक्स हैंडल द्वारा शेयर की गई थी.
हमें कुछ जरूरी जानकारी पता करनी हो, कोई खरीदारी करनी हो या न्यूज ही क्यों न देखनी हो, हम सबसे पहले सर्च इंजन गूगल का रुख करते हैं. इसके अलावा कहीं जाते हुए सही रास्ते के लिए भी हम गूगल मैप का काफी यूज करते हैं. हालांकि कई बार इस गूगल मैप के चक्कर में लोग कभी संकरी गलियों में फंस जाते हैं तो कभी किसी और मुसीबत में.
गूगल मैप दुनिया में सबसे पॉपुलर डिजिटल मैप सर्विस है लेकिन पुराने डेटा या जीपीएस इशू के चलते ये काफी बार भटका देती है. ऐसे में हाल में गूगल मैप को लेकर कर्नाटक के कोडागू में जो पोस्टर देखने को मिला वह चर्चा में आ गया. यहां के लोकल लोगों ने बाहर से आने वालों की मदद के लिए एक सड़क पर बोर्ड लगाया है. इसपर लिखा है- गूगल गलत है, ये क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट जाने का रास्ता नहीं है.
साइनबोर्ड की एक तस्वीर कोडागु कनेक्ट के एक्स हैंडल द्वारा शेयर की गई थी. साइनबोर्ड लोकल ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था, जो Google मैप के चलते गुमराह होने के बाद मदद मांगने वाले खोए हुए यात्रियों से थक गए थे. इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए और गूगल द्वारा गलत डायरेक्शन दिए जाने के किस्से बताने लगे. हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि डेटा रोज अप्डेट नहीं हो सकता. गूगल फ्री है, नहीं यूज करना तो मत कीजिए, ये इतनी बड़ी परेशानी नहीं है.
बता दें कि पिछले कई सालों में गूगल मैप के चलते कई लोगों के भटके जाने के मामले सामने आते रहे हैं. इनमें से कई लोग बड़ी मुसीबतों में भी फंसे हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











