
Google का स्मार्ट जैकेट, कैमरे से लेकर रास्ता बताने तक सब काम करता है, बेहद खास फीचर्स से है लैस
AajTak
Google Smart Jacket: गूगल कई ऐसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करता है, जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है. ऐसा ही एक प्रोडक्ट कंपनी का स्मार्ट जैकेट भी है. साल 2017 में गूगल ने इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था. आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट में क्या खास है.
टेक्नोलॉजी कंपनियां कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती हैं. कुछ इनोवेटिव प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है. गूगल ने भी ऐसा ही एक प्रोडक्ट लॉन्च किया था, जिसकी कल्पना भी बहुत कम लोग करते हैं. गूगल को लोग टेक्नोलॉजी के लिए जानते हैं, लेकिन कंपनी एक जैकेट भी बना चुकी है.
गूगल ने यह जैकेट Levi's के साथ मिलकर बनाया है. इस प्रोडक्ट को कंपनी Jacquard ब्रांडिंग के तहत बेचती है. फिलहाल यह प्रोडक्ट सेल के लिए उपलब्ध नहीं है. इसको कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च किया था. हालांकि, ब्रांड ने कॉन्सेप्ट साल 2017 में ही पेश कर दिया था.
इस जैकेट में कंपनी ने ब्लूटूथ इनेबल 'टैग' दिया है, जिसे जैकेट में क्लिप किया जा सकता है. ये टैग एक टचपैड की तरह काम करता है, जिसकी मदद से आप म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही कई दूसरे ऐप्स को भी कंट्रोल करनी की सुविधा मिलती है.
यह टैग काफी ज्यादा छोटा है, जिसकी वजह से इसके जैकेट में यूज करना आसान हो जाता है. नोटिफिकेशन के आने पर यह टैग वाइब्रेट भी करता है. हालांकि, आप इसे पानी में पूरी तरह से धो नहीं सकते हैं. सभी चीजों को कंट्रोल करने वाला टैग गूगल ने जैकेट की लेफ्ट स्लीव में दिया है.
इसे यूज करने के लिए आपको अपने फोन में Jacquard ऐप की जरूरत होगी. इस ऐप की मदद से आप तय कर सकते हैं कि हर गेस्चर के साथ किस ऐप को यूज करना चाहते हैं.
यूजर्स अपनी मर्जी के हिसाब से जैकेट को प्रोग्राम कर सकते हैं. यहां तक कि हर गेस्चर पर आप अलग-अलग फंक्शन को डीकोड कर सकते हैं. कंपनी ने इस जैकेट को 198 डॉलर (लगभग 15,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












