
Good Friday 2026: प्रार्थना, जुलूस, श्रद्धांजलि, ईसा मसीह की याद में दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे
ABP News
Good Friday 2026: भारत में 3 अप्रैल को श्रद्धा भाव से गुड फ्राइडे मनाया गया. यूरोप, अमेरिका, फिलीपींस और इटली जैसे देशों में इस दिन विशेष आयोजन होते हैं. वहीं स्पेन में पारंपरिक जुलूस निकाले जाते हैं.
Good Friday 2026: ईसाई धर्म के लिए गुड फ्राइडे का दिन बहुत ही पवित्र और भावनात्मक माना जाता है. इसका कारण यह ह कि इसी दिन यीशु मसीह को सूली (क्रूस) पर चढ़ाया गया था. इसले हर साल इस घटना की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है.
लेकिन दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में गुड फ्राइडे के दिन को लोग अलग तरीके से मनाते हैं. ईसाई समुदाय के लोग इस विशेष दिन पर प्रार्थना, उपवास और श्रद्धांजलि के साथ मनाते हैं. चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं और कई जगहों पर जुलूस भी निकाला जाता है.
गुड फ्राइडे शोक का दिन होता है. इसलिए इस दिन अधिकांश चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाओं की शुरुआत हो जाती हैं. लोग चर्च पहुंचकर यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और शांति व मानवता के लिए प्रार्थना करते हैं. कई जगहों पर इस दिन लोग उपवास भी रखते हैं और सादगी के साथ दिन बिताते हैं.
दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे













