
How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
ABP News
Rosemary Oil For Hair Growth: सही तकनीक और नियमितता के साथ किया गया मसाज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है. चलिए बताते हैं कि इसका रिजल्ट कितने दिनों में दिखने लगता है.
Does Scalp Massage Help Hair Growth: क्या बाल झड़ने की समस्या आपको परेशान कर रही है और आप महंगे इलाज से बचना चाहते हैं? ऐसे में एक आसान और नेचुरल तरीका तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है स्कैल्प मसाज. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline के अनुसार, सही तकनीक और नियमितता के साथ किया गया मसाज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
किन बातों का ध्यान?
स्कैल्प मसाज करते समय सबसे जरूरी है सही मूवमेंट. उंगलियों को हल्के दबाव के साथ गोल-गोल घुमाते हुए सिर के आगे से पीछे की ओर ले जाएं और फिर गर्दन तक आएं. ध्यान रखें कि दबाव न बहुत हल्का हो और न ही इतना तेज कि दर्द होने लगे. सही मसाज में आपको स्कैल्प की त्वचा हड्डी पर हल्की मूव होती महसूस होनी चाहिए. जिन जगहों पर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं या पतले हो गए हैं, वहां थोड़ा ज्यादा समय देना जरूरी है। करीब 3 मिनट तक उन हिस्सों पर फोकस करें और लगातार रिदमिक मूवमेंट में मसाज करें, ताकि वहां ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके.
बहुत धीरे से खींचना भी फायदेमंद













