
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
ABP News
CBSE Board 10th Result 2026 : CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है.
CBSE Board 10th Result 2026 : देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल 2026 के आसपास घोषित होने की संभावना है. वहीं 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी परीक्षाएं अभी जारी हैं और 10 अप्रैल 2026 को खत्म होंगी.
पिछले कुछ सालों में CBSE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है. 10वीं की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं,12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं. ऐसे में कॉपियों की जांच में समय लगता है. इसी वजह से बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, ताकि छात्र आगे की पढ़ाई समय पर तय कर सकें. तो आइए जानते हैं कि CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किस डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.









