
Hidden Ingredients In Snacks: चीज़ के नाम पर सिर्फ मैदा और तेल! वायरल वीडियो में देखें चीज़लिंग्स के अंदर का असली सच
ABP News
Hidden Ingredients In Snacks: हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमात्सिंगका, जिन्हें फूडफार्म के नाम से जाना जाता है, उन्होंने मोनाको च़ीजलिंग्स को लेकर एक वीडियो में बड़ा दावा किया है. चलिए बताते हैं.
How Much Cheese Is In Cheeslings: क्या आप भी चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में मोनाको च़ीजलिंग्स देना पसंद करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. सालों से भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले इस स्नैक को लेकर एक वायरल वीडियो ने बड़ा खुलासा किया है. फूडफार्म के नाम से मशहूर हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमात्सिंगका ने इस प्रोडक्ट के अंदर की सच्चाई सामने रखी है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
वीडियो में उठाए सवाल
वीडियो में सबसे बड़ा सवाल इस स्नैक के नाम को लेकर उठाया गया है. च़ीजलिंग्स नाम सुनकर लगता है कि इसमें चीज की अच्छी मात्रा होगी, लेकिन पैकेट पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स कुछ और ही कहानी बताते हैं. लेबल के मुताबिक, इसमें चीज की मात्रा सिर्फ 1.9 प्रतिशत है. यानी जिस स्वाद के लिए लोग इसे खरीदते हैं, वही इसमें बेहद कम मात्रा में मौजूद है. इस बात को समझाने के लिए वीडियो में एक दिलचस्प तरीका अपनाया गया. एक ट्रांसपेरेंट जार में सभी सामग्री को उनके अनुपात के हिसाब से दिखाया गया, जिसमें मैदा और तेल लगभग पूरा जार भरते नजर आए, जबकि चीज की मात्रा इतनी कम थी कि वह मुश्किल से नजर आ रही थी.
इसे भी पढ़ें- अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी













