
1 घंटे चलाने पर कितनी बिजली खाता है 1000 वाला इलेक्ट्रिक चूल्हा? जान लें हिसाब-किताब
ABP News
Electric Charcoal Burner Electricity Consumption: LPG शॉर्टेज के बीच सस्ती कीमत वाले इलेक्ट्रिक चूल्हे का यूज बढ़ गया है. आज हम जानेंगे कि एक घंटे यूज करने पर यह कितनी बिजली खाता है.
Electric Charcoal Burner Electricity Consumption: LPG सिलेंडर की कमी के बीच अब लोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन तलाश रहे हैं. कई लोगों ने इंडक्शन कुकटॉप खरीद लिए हैं तो कुछ इंफ्रारेड चूल्हों से काम चला रहे हैं. गैस स्टोव का एक सस्ता ऑप्शन इलेक्ट्रिक चूल्हा भी है. यह एक इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर होता है, जो बिजली की मदद से चलता है. इसकी कीमत भी एकदम सस्ती होती है और इससे करंट आने का भी डर नहीं रहता. आज हम आपको बताएंगे कि यह काम कैसे करता है और एक घंटे तक यूज करने पर कितनी बिजली की खपत करता है.
कोयले की मदद से काम करता है इलेक्ट्रिक चूल्हा
इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर यानी बिजली की मदद से कोयले को जलाकर काम करने वाला चूल्हा. यह एक तरह का इलेक्ट्रिक स्टोव होता है, जो कोयले को गर्म करने के लिए बनाया गया है. यह बिजली से कोयले को गर्म करता है. कोयला गर्म होने पर यह हीट जनरेट करने लगता है, जिससे चाय बनाने से लेकर खाना तक पकाया जा सकता है.
1 घंटे में कितनी बिजली की खपत करेगा इलेक्ट्रिक चूल्हा?













