
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
ABP News
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए UPTET और Super TET दोनों ही जरूरी पड़ाव हैं. लेकिन दोनों का रोल अलग-अलग है. अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो यहां पूरी जानकारी पढ़िए.
आजकल बहुत से स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा यह सोचकर कन्फ्यूज रहते हैं कि UPTET और Super TET में क्या फर्क है और आखिर कौन सा एग्जाम ज्यादा जरूरी है.कई बार लोग यह मान लेते हैं कि UPTET पास करते ही सरकारी नौकरी मिल जाएगी, जबकि असल सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको पूरे प्रोसेस को समझाने जा रहे हैं, ताकि आपका कन्फ्यूजन हमेशा के लिए खत्म हो जाए.UPTET क्या है?सबसे पहले बात करते हैं UPTET की UPTET यानी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test एक ऐसा एग्जाम है, जो यह तय करता है कि आप टीचर बनने के लायक हैं या नहीं. इसे आप एक तरह का “एंट्री पास” मान सकते हैं. जैसे किसी बड़ी जगह पर जाने के लिए पहले गेट पास चाहिए होता है, वैसे ही सरकारी स्कूल में टीचर बनने के लिए UPTET पास करना जरूरी होता है. अगर आपने UPTET पास नहीं किया है, तो आप शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन ही नहीं कर सकते. इस एग्जाम को पास करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है, जो अब लाइफटाइम के लिए मान्य होता है.यानि एक बार पास कर लिया, तो बार-बार देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही वजह है कि यह पहला और बेहद जरूरी स्टेप माना जाता है.
Super TET क्या है?अब बात आती है Super TET की, जो असली गेम चेंजर होता है. Super TET दरअसल वह परीक्षा है, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में टीचरों की भर्ती की जाती है. यानी यही वो एग्जाम है जो आपको नौकरी दिलाता है. UPTET पास करने के बाद ही आप Super TET में बैठ सकते हैं. इसमें जो नंबर आते हैं, उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है और उसी से तय होता है कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं. इसलिए इसे आप “फाइनल सिलेक्शन एग्जाम” भी कह सकते हैं.यह भी पढ़ें - UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचलUPTET और Super TET में क्या है फर्क?
UPTET = योग्यता जांचने वाला एग्जामSuper TET = नौकरी दिलाने वाला एग्जामUPTET आपको सिर्फ यह हक देता है कि आप भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें. लेकिन नौकरी पाने के लिए Super TET पास करना जरूरी है. एक और बात ध्यान रखने वाली है कि Super TET का लेवल UPTET से थोड़ा कठिन होता है, क्योंकि इसमें कॉम्पिटिशन ज्यादा होता है और यहां सिर्फ पास होना काफी नहीं, बल्कि अच्छे नंबर लाना जरूरी होता है.
सैलरी क्या मिलती है?जब आप Super TET के जरिए चयनित हो जाते हैं, तो आपकी शुरुआती सैलरी करीब 39,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होती है.इसके अलावा आपको कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल सुविधाएं आदि भी मिलती हैं. यही वजह है कि सरकारी टीचर की नौकरी को सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है.यह भी पढ़ें - CTET certificate validity: कब तक वैलिड रहेगा CTET सर्टिफिकेट, इससे कहां-कहां बन सकते हैं टीचर?









