
Hanuman Jayanti Vrat Katha: हनुमान जयंती पर पढ़ें ये पावन कथा, जानें कैसे शिव के अवतार में जन्मे बजरंगबली
ABP News
Hanuman Jayanti Vrat Katha In Hindi: चैत्र पूर्णिमा पर आज 2 अप्रैल को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जा रही है. इस पावन दिन पर जानिए कैसे शिव 11वें रुद्रावतार के रूप में पवनपुत्र बजरंगबली ने लिया जन्म.
Hanuman Jayanti Vrat Katha In Hindi: हनुमान जयंती का दिन बहुत ही विशेष होता है. हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल हनुमान जयंती आज गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है.
हनुमान जयंती पर भक्त पूजा-पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं. साथ ही इस पवित्र दिन पर हनुमान जी के जीवन से जुड़ी कथा का पाठ करना भी अत्यंत ही फलदायी माना जाता है. इसलिए आज हनुमान जी की पूजा, मंत्र जाप, हनुमान चालीसा का पाठ आदि के साथ ही हनुमान जी के जन्म से जुड़ी ये पौराणिक कथा जरूर पढ़ें.
हनुमान जन्म कथा (Hanuman Birth Story in Hindi)
हनुमान जी के जन्म को लेकर रामायण, शिव पुराण, सकंद पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है. इन सभी को हनुमान को शिव का 11वां रुद्रावतार बताया गया है.









