
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं, जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय मैसेज
ABP News
Happy Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को है. हनुमान जन्मोत्सव पर अपने प्रियजनों और बजरंगबली के भक्तों को ये खास भक्तिमय संदेश भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. पवनपुत्र हनुमान आपके सारे कष्ट हर लें और सुख समृद्धि प्रदान करें. इन्हीं खास शुभकामनाएं संदेशों को जरिए अपनों को हनुमान जन्मोत्सव पर्व की बधाई दे सकते हैं. आज 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है.
चैत्र पूर्णिमा पर माता अंजनी और केसरी के लाल बजरंगबली का जन्म हुआ था. हनुमान जी ऐसे देवता है जिन्हें एक बार सच्चे मन से पुकारा जाए तो वह भक्तों की तमाम परेशानी दूर करने चले आते हैं. कलियुग में हनुमान जी सूक्ष्म रूप में जीवित हैं उन्हें अमत्व का वरदान मिला है इसिलए जहां भी हनुमान जयंती पर सुंदरकांड, रामायण होती है वहां वह अदृश्य रूप में प्रकट रहते हैं.
इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं हैं हनुमान जी के भक्तिमय संदेश जिसे आप हनुमान जयंती पर हनुमान जी के भक्तों को भेजकर उनके सुखमय जीवन की कामना कर बधाई दे सकते हैं.
बुद्धि, बल, यश, धैर्य, निर्भयता, स्वास्थ्य, चेतना, और वाक्पटुता,ये सभी हनुमान जी की कृपा से आपको मिले.हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
