
Good Friday से Easter Sunday तक, इन 3 दिन और 3 रातों में क्या हुआ था?
ABP News
Good Friday to Easter Sunday: ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे से ईस्टर संडे तक के 3 दिनों को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस अवधि में चमत्कारिक घटना घटी थी, जिसके बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं.
Good Friday to Easter Sunday: ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे से ईस्टर संडे तक की तीन रातें और तीन दिनों को महत्वपूर्ण माना जाता है. इस अवधि को ईसाई परंपरा में मानवता, त्याग, पीड़ा और प्रभु यीशु के पुनर्जीवन की आध्यात्मिक कथा से जोड़ा जाता है.
गुड फ्राइडे यीशु मसीह की मृत्यु का स्मरणोत्सव है. वहीं ईस्टर का त्योहार यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाता है. इस साल गुड फ्राइडे 3 अप्रैल 2026 और ईस्टर संडे 5 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, बाइबल में स्पष्ट रूप से वर्णित न होने के बावजूद ये दो पर्व यीशु मसीह की मृत्यु और पुनरुत्थान की ऐसी समयरेखा पर आधारित हैं, जिसे अधिकांश ईसाई स्वीकार करते हैं. अधिकांश का मानना है कि, यीशु की मृत्यु शुक्रवार को दोपहर के समय हुई थी और अगले रविवार की सुबह सूर्योदय के समय वे पुनर्जीवित हो गए थे. पुनर्जन्म के बाद 40 दिनों तक लोगों के बीच रहकर वे स्वर्ग चले गए थे.
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर तक यीशु (Jesus Christ) के जीवन की सबसे बड़ी घटनाएं हुईं, जिनमें उनका बलिदान, क्रूस पर चढ़ाना, और फिर पुनर्जीवन शामिल है. इसलिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के लोग इन दिनों को गहरी श्रद्धा और प्रार्थना के साथ बिताते हैं. गुड फ्राइडे का त्योहार जहां शोक में बिताया जाता है तो वहीं ईस्टर संडे को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की खुशी के तौर पर मनाया जाता है. आइए गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर संडे तक के इन 3 दिनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं-













