
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में है धन लाभ के योग? पढ़ें मेष से मीन तक का हाल
ABP News
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर होगी धनवर्षा! मीन और सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 4 अप्रैल का दिन? पढ़ें डा. अनीष व्यास का सटीक भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 4 April 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार 4 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है. कुछ जातकों को करियर और धन के मामलों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
April Ekadashi 2026: अप्रैल में एकादशी कब-कब ? वरूथिनी और मोहिनी एकादशी की डेट जानें
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आप दूसरों की मदद करने में इतने व्यस्त रहेंगे कि आपका अपना काम प्रभावित हो सकता है. शत्रु आपकी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. जीवनसाथी की सेहत में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है.
सुखद परिणाम वाला दिन है. संतान की ओर से उत्साहजनक खबर मिलेगी. यदि स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो सुधार होगा. घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी और किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा. खर्चों पर आपका नियंत्रण रहेगा.













