
Gold-Silver Rates: कल क्रैश हुई थी चांदी, अब अचानक 12000 रुपये महंगी, ज्वेलरी शॉप पर आज इतनी सस्ती Silver
AajTak
Gold-Silver Rates: सोना और चांदी की कीमतों में बीते कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को दोनों कीमती धातुएं खुलते ही रॉकेट बनी नजर आईं.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में साल 2025 के आखिरी हफ्ते में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी अचानक क्रैश (Silver Price Crash) हो गई थी और अपने दिन के हाई से 21500 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई थी, तो आज बाजी पलटी नजर आ रही है. जी हां, एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस ओपन होने के साथ ही 12000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चढ़ गया. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए सोने का भाव (Gold Rate) भी मंगलवार को उछला है.
कल धड़ाम, आज चांदी बनी रॉकेट इस साल वैसे तो सोना-चांदी दोनों ही कीमती धातुओं ने तूफानी रफ्तार पकड़े रखी है. लेकिन खासतौर पर Silver Price ने सभी को चौकाया है. बीते कारोबारी दिन चांदी की कीमत शुरुआती कारोबार में MCX पर 2,54,174 रुपये प्रति किलो के अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी, लेकिन फिर अचानक इसमें तगड़ी गिरावट आई और देखते ही देखते ये 21,511 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई थी..
मंगलवार को MCX Silver Rate अपने पिछले बंद भाव 2,24,429 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में तेजी के साथ 2,31,100 रुपये पर खुली और फिर अचानक तेज रफ्तार पकड़ते हुए 12,478 रुपये उछल गई और 2,36,907 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची.
Gold का भी चांदी जैसा हाल चांदी जैसा ही हाल सोने का भी देखने को मिला है. सोमवार को Silver Price Crash होने के बीच Gold Rate भी बुरी तरह से फिसला था. लेकिन मंगलवार को ये कीमती धातु भी जोरदार रफ्तार से चढ़ती हुई नजर आई है. बीते कारोबारी दिन MCX पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले 24 Karat Gold का रेट 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद तेजी से फिसला था और 2798 रुपये गिरकर 1,37,646 रुपये तक टूट गया था. मंगलवार को चांदी की तरह सोना भी भागा. खबर लिखे जाने तक MCX Gold Rate 1275 अंकों की उछाल लेकर 1,36,217 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
घरेलू मार्केट में आज भी सोना-चांदी सस्ता भले ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी मंगलवार को रफ्तार पकड़े हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर घरेलू मार्केट Gold-Silver Rates में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, सोमवार को 10 Gram 24 Karat Gold 1380 रुपये फिसलकर 1,36,781 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को भी सोना फिसलकर 1,34,362 रुपये पर ओपन हुआ. यानी ये 2419 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ. वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी घरेलू मार्केट में अपने पिछले बंद 2,35,440 रुपये से 3,973 रुपये टूट गया. इसके बाद 1 Kg Silver Price 2,31,467 रुपये पर खुला.
गौरतलब है कि IBJA Gold-Silver Rates देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को 3 फीसदी की दर से जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग हो सकता है. इनके जुड़ने से सोना-चांदी के आभूषण की कीमत बढ़ जाती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










