
Gold-Silver Cheaper From High: अभी भी ₹1.67 लाख सस्ती चांदी, क्या है 24, 22 और 20 कैरेट सोने का भाव?
AajTak
Gold-Silver Cheaper From High: सोना-चांदी की कीमतों में बीते एक सप्ताह में उछाल देखने को मिला है, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों ही कीमती धातुएं अपने हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही हैं. Silver Price तो अपने लाइफ टाइम हाई से 1.67 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम है.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह रिकवरी देखने को मिली है और बीते सप्ताह गोल्ड-सिल्वर तेजी से उछले. लेकिन इसका बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अपने हाई लेवल से काफी सस्ती (Gold-Silver Crash From High) बनी हुई हैं. चांदी अपने हाई लेवल से अभी भी 1.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती है, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold 36,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है.
बीते हफ्ते खूब चमकी चांदी चांदी की कीमत में बीते सप्ताह आए उछाल के बारे में बात करें, तो ये हफ्तेभर में 8,584 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है. दरअसल, 13 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत लगातार गिरावट के साथ 2,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और हफ्तेभर के बाद बीते शुक्रवार को ये 2,52,944 रुपये पर पहुंच गई.
हाई से अब इतना कम Silver Rate भले ही चांदी की कीमत में बीते सप्ताह उछाल देखने को मिला है, लेकिन ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, बीते 29 जनवरी को Silver Price तूफानी तेजी के साथ भागते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर के पार निकला था और 4,20,048 रुपये तक पहुंच गई थी. हालांकि, इस लेवल को छूने के बाद ये तेजी से क्रैश (Silver Price Crash) होती चली गई. अब आए हालिया उछाल के बावजूद भी चांदी का वायदा भाव (MCX Silver Rate) हाई से 1,67,104 रुपये प्रति किलोग्राम कम है.
चांदी ही नहीं, सोना भी चमका न सिर्फ चांदी की कीमत में बीते सप्ताह उछाल देखने को मिला, बल्कि सोना भी चमका है. 13 फरवरी को एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,895 रुपये पर क्लोज हुआ था और हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में ये उछलकर 1,56,876 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें, तो Gold Rate बीते सप्ताह 981 रुपये महंगा हुआ.
हाई लेवल से कितना कम Gold Rate मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव भी चांदी की तरह ही अपने हाई लेवल से अभी काफी सस्ता बना हुआ है. दरअसल, ये पीली धातु भी बीते महीने 29 जनवरी को ही अपने हाई पर पहुंची थी और भागते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल छू लिया था, लेकिन इसके बाद Gold Price Crash होता चला गया. बीते हफ्ते की तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold Price इस हाई से 36,220 रुपये कम है.
घरेलू बाजार में क्या है 24 कैरेट का रेट? एमसीएक्स के अलावा अगर घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हफ्तेभर में आए उतार-चढ़ाव पर गौर करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक यहां भी दोनों कीमती धातुएं उछली हैं. 24 कैरेट गोल्ड रेट हफ्ते भर में 1,52,765 से बढ़कर 1,55,066 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,51,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












