
Gold Sales: करवा चौथ पर कमाल, जमकर हुई खरीदारी, बिक गए 3 हजार करोड़ के सोने के गहने
AajTak
Gold Sales: पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार सोने की कीमतें 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक हैं. लेकिन लोगों ने सोने के ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की. साथ शादियों के लिए अभी से ही गहने की बुकिंग शुरू हो चुकी है. त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में उछाल आया है.
त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार (Sarafa Bazar) गुलजार है. दिवाली की तैयारियों के बीच गुरुवार को करवा चौथ का व्रत मनाया गया. इस मौके पर सोने के बाजार (Gold Market) में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) ने एक संयुक्त बयान में करवा चौथ से पहले हुई सोने की बिक्री को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ज्वैलरी व्यापारियों को भी करवा चौथ के मौके पर शानदार व्यापार देखने को मिला. साथ ही उन्होंने बताया कि अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. लोगों ने अभी से ही शादियों के लिए गहने की बुकिंग शुरू कर दी है.
कितने का हुआ कारोबार
CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि करवाचौथ के दिन देश भर में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये के सोने और सोने की ज्वैलरी की बिक्री हुई. पिछले वर्ष ये आंकड़ा करीब 2,200 करोड़ रुपये का रहा था. अगर पिछले साल के मुकाबले इस साल के रेट की बात करें, तो सोना महंगा हुआ है. पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार सोने की कीमतें 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक हैं. हालांकि, चांदी की रेट में गिरावट है और ये 11 हजार रुपये किलो सस्ती है.
अक्टूबर-नवंबर में रहती है रौनक
CAIT के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम करीब 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का सोना करीब 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका. खंडेलवाल एवं अरोड़ा ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर का महीना सोने चांदी के व्यापार के लिए शुभ माना जाता है. इस दौरान तमाम त्योहार और फिर शादियों की सीजन की वजह से सर्राफा बाजार में रौनक बनी रहती है.
त्योहारी सीजन में कीमतों में उछाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










