
Gold Price Today: गिरावट के बाद भी 55 हजार के पार चांदी, जानें सोने का भाव
AajTak
Sone-Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी के खरीददारों को बता दें कि आज, 19 अक्टूबर की सुबह गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम में गिरावट देखी गई है. 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का भाव 50 हजार के पार है तो वहीं 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 55765 रुपये तक आ गई है.
Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (बुधवार) सुबह सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना गिरावट के साथ भी 50 हजार के पार बना हुआ है जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम के 55 हजार के पार हैं.
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 49934 रुपये तक आ गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 45924 रुपये का है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 37601 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29329 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 55765 रुपये की हो गई है.
सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव? सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 227 रुपये सस्ता हुआ है. 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 226 रुपये सस्ता हुआ है. 916 प्योरिटी वाला सोना 208 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 171 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 133 रुपये सस्ता हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 245 रुपये सस्ती हो गई है.
24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क? 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










