
Goa To Prayagraj Special Trains: महाकुंभ के लिए फ्री ट्रेन, इस CM का ऐलान- जानिए कब से सेवा होगी शुरू
AajTak
Goa To Prayagraj Special Trains: गोवा सरकार ने मडगांव से प्रयागराज तक तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इनकी शुरुआत 6 फरवरी से होगी. खास बात ये है कि इन ट्रेनों में श्रद्धालु फ्री यात्रा कर सकेंगे.
गोवा सरकार (Goa Govt) ने महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) जाने के इच्छुक लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों के जरिए श्रद्धालु फ्री में प्रयागराज तक का सफर तय कर सकेंगे. छह फरवरी से इन Mahakumbh Special Trains की शुरुआत होगी. हजारों यात्री इस का लाभ ले सकेंगे. इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी जानकारी शेयर की है.
गोवा से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा है और देशभर से लोग यहां पहुंचकर पवित्र स्नान कर रहे हैं. इस बीच भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सैकड़ों अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. वहीं अब गोवा सरकार ने अपने राज्य के श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा देते हुए Goa To Prayagraj Special Trains चलाने का ऐलान किया है, जो निशुल्क होंगी. सरकार के मुताबिक, तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
मडगांव स्टेशन से इन तारीखों पर ट्रेनें महाकुंभ जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाने वाली ये तीनों स्पेशल ट्रेनें, साउथ गोवा के मडगांव स्टेशन से चलकर प्रयागराज पहुंचेंगी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (God CM Pramod Sawant) ने इस संबंध में बताया है कि पहली स्पेशल ट्रेन छह फरवरी गुरुवार को सुबह 8 बजे मडगांव स्टेशन से रवाना होगी. जबकि अन्य दो स्पेशल ट्रेनें क्रमश: 13 और 21 फरवरी को मडगांव से प्रयागराज के लिए संचालित की जाएंगी.
Free सफर के साथ निशुल्क भोजन भी सीएम प्रमोद सावंत ने आगे कहा कि इनमें से प्रत्येक ट्रेन विशेष रूप से गोवा और प्रयागराज के बीच संचालित होगी और इसमें लगभग 1,000 यात्री सवार होंगे. वहीं इस संबंध में राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि श्रद्धालुओं को ट्रेन यात्रा के दौरान रास्ते में भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. ये स्पेशल ट्रेनें मडगांव से प्रयागराज 34 घंटे की यात्रा के बाद के बाद पहुंचेंगी.
अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज महाकुंभ मेला बीते 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी समाप्त होगा. वहीं इसकी शुरुआत से अब तक रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 38 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ की समाप्ति तक करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई थी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









