
GOA Crime: दो महिला खिलाड़ियों से मारपीट के आरोप में AIFF सदस्य दीपक शर्मा गिरफ्तार
AajTak
पुलिस उपाधीक्षक संदेश चोदनकर ने बताया कि पहले आरोपी दीपक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. बाद में मापुसा पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाने और महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को गोवा पुलिस ने शनिवार को दो महिला खिलाड़ियों पर शारीरिक हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
भारतीय महिला फुटबॉल (IWL) लीग के दूसरे डिवीजन में भाग ले रही हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली खाद एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा ने 28 मार्च की रात को उनके कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी. हालांकि, खिलाड़ियों के एक समूह ने दावा किया कि शर्मा निर्दोष थे.
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को औपचारिक शिकायत प्राप्त होने के बाद दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपाधीक्षक संदेश चोदनकर ने पीटीआई को बताया कि मापुसा पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाने और महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है.
मापुसा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिताकांत नाइक ने बताया कि शनिवार की रात भर वो हिरासत में रहा और रविवार को उसे रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया. जीएफए के अध्यक्ष कैटानो फर्नांडीस ने पीटीआई को बताया कि एसोसिएशन ने पीड़ितों को मापुसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में मदद की. शर्मा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव भी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










