
Ghibli ट्रेंड में PM मोदी भी शामिल, दिखाया 'नए भारत' का पूरा सफर
AajTak
सरकार द्वारा साझा की गई घिबली-शैली की तस्वीरों में प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा थामे हुए, हाल ही में अमेरिका और फ्रांस की अपनी यात्राओं के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और इमैनुएल मैक्रो के साथ उनकी बैठकें शामिल हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Studio Ghibli स्टाइल में बनाई गई कुछ एनिमेटेड तस्वीरें जारी कीं. ये तस्वीरें हाल के वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित हैं और इनमें पीएम मोदी को विभिन्न ऐतिहासिक अवसरों पर दिखाया गया है.
इन फोटोज में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात, अयोध्या में राम मंदिर यात्रा और तेजस विमान में उड़ान भरने जैसे महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया है.
सरकार के नागरिक सहभागिता मंच MyGovIndia ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, "मुख्य पात्र? नहीं, वे पूरी कहानी हैं. Studio Ghibli स्ट्रोक्स के ज़रिए न्यू इंडिया का अनुभव करें."
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










