
Ghazipur: पढ़ाई के लिए बोलने पर 5 वीं में पढ़ने वाले बेटे ने की मां की हत्या
AajTak
होमवर्क पूरा न करने और पढ़ाई में मन न लगाने के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को डांटना एक मां को बहुत भारी पड़ गया. बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में उसने जो बातें कहीं वो रोंगटे खड़े कर देने वाली थीं. पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश किया है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सेना के जवान सुरेंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह की हत्या के इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने जांच में पाया कि इस वारदात को उसके नाबालिग बेटे ने अंजाम दिया था. वो पांचवीं का छात्र है. उसने पुलिस को बताया कि होमवर्क न करने पर मां का डांटा और पीटा था. इसी वजह से उसने हत्या कर दी.
गौरतलब है कि बिरनो क्षेत्र के डांडीकला गांव निवासी सेना के जवान सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह, बेटे व बेटी के साथ शहर के फुल्लनपुर में रहते थे. सुरेंद्र वर्तमान में उज्जैन में जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) की ट्रेनिंग कर रहे हैं. गुरुवार दोपहर सरिता का खून से सना शव बेड पर मिला था. उस समय बेटी अंशिका 12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा देने गई थी. घर लौटी तो उसने मां का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की.
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जांच कर रही टीम ने घटनास्थल के पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. इसमें कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा. इस पर पुलिस को शक हुआ कि वारदात को महिला के किसी अपने ही अंजाम दिया है. इसी बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि नाबालिग बेटे ने ही मां के सिर पर सिल बट्टा मारकर हत्या कर दी थी. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिल बट्टे को भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सरिता सिंह ने अपने बेटे को होमवर्क पूरा न करने और पढ़ाई में मन न लगाने की वजह से डांटा था. इसके बाद मां की पिटाई से नाराज बेटा कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. वहीं सरिता अपने कमरे में जाकर सो गई.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







