
Ghaziabad: लालच में आकर 10 साल के मौसेरे भाई को किया किडनैप, बोरे में बंद कर नोएडा में फेंकी लाश
AajTak
Ghaziabad: नाबालिग मौसी के लड़के ने मासूम का अपहरण किया और पकड़े जाने के डर से अपने साथियों के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को बोरे में बंद करके नोएडा में सुनसान जगह पर फेंक दिया.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 10 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. नाबालिग मौसेरे भाई पर ही इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर मासूम का शव भी बरामद कर लिया गया है. बच्चे का शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके के नेहरू गार्डन में रहने वाला 10 साल बच्चा हर्ष बीती 11 तारीख की शाम अचानक गायब हो गया था. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस को बताया गया कि मासूम अपनी मौसी के नाबालिग लड़के के साथ घर से बाहर गया था और देर रात तक लौटा नहीं, जबकि उसका मौसेरा भाई वापस लौट आया था. काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया तो परिवार ने गाजियाबाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी.
इस मामले में पुलिस ने गायब बच्चे के नाबालिग मौसेरे भाई को शक के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जहां उसने पूरी कहानी उगल दी. जानकारी के अनुसार, बच्चे के अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग लड़का फिरौती के रूप में एक मोटी रकम वसूलना चाहता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने और अपने दो अन्य साथियों के संग मिलकर 10 वर्षीय हर्ष को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगा दिया.
पुलिस ने हत्यारे मौसी के लड़के और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने बच्चे के शव को बोरी में बंद कर नोएडा में सुनसान जगह पर फेंक दिया था. साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर बच्चे का शव भी बरामद कर लिया है. उधर, मासूम की हत्या के बाद परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








