
Ghaziabad: कुत्ते के भौंकने को लेकर हुआ विवाद, 3 लोगों को मारी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
UP Ghaziabad News: सोमवार रात कुत्ते के भौंकने पर, दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर गोली चला दी. घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुत्ते के भौंकने को लेकर, दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को गोली मार दी. मामला थाना मधुबन बापूधाम इलाके का है. जमकर हुई इस फायरिंग में सुशील, अमन और तरुण नाम के शख्स घायल हुए हैं. अमन और तरुण सुशील के ही बेटे हैं.
पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद
दरअसल, सुशील विजयनगर के मोरटा गांव में अपने परिवार के साथ रहता है और गाय पाल कर दूध बेचने का काम करता है. कुछ दिन पहले, कुत्ते के भोंकने को लेकर उसका सदरपुर गांव के निवासी सत्यम और शिवम से झगड़ा हुआ था. तब गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर विवाद शांत करा दिया था.
लेकिन, सोमवार रात को फिर कुत्ते के भौंकने पर दोनों पक्षों में विवाद आगे बढ़ गया. इस पर सत्यम और शिवम ने सुशील और उसके बेटों तरुण और अमन पर फायरिंग कर दी, जिसमें सुशील की कमर में और अमन और तरुण के पेट में गोली लगी. फायरिंग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिवार के परिचित लोग तीनों घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल संजय नगर लेकर आए. जहां उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. सुशील के घायल बेटे के मुताबिक, सत्यम और शिवम उनके घर आकर अक्सर झगड़ा किया करते थे. कुत्ते के भौंकने को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में विवाद होता था. सोमवार देर रात तीन लोग कुत्ते को लेकर उनसे झगड़ा करने लगे. उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया. वे लोग पहले से ही चोरी जैसी अपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों मुख्य आरोपियों सत्यम और शिवम को हिरासत में ले लिया है और एक अन्य की तलाश कर रही है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










