
Gender gap: लैंगिक समानता में भारत 146 देशों में 135वीं रैंकिंग पर, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट
AajTak
जर्मनी का 2022 का स्कोर अब तक का सबसे अधिक है और इस साल टॉप 10 में जर्मनी की वापसी हुई है. रिपोर्ट में शामिल किए गए आठ क्षेत्रों में दक्षिण एशिया सबसे निचले स्थान पर है. इस क्षेत्र ने 2022 में केवल 62.3% लिंग अंतर को कम किया है.
लैंगिक समानता में भारत 146 देशों में 135वीं रैंकिंग पर है. भारत की रैंकिंग सुधरने के बावजूद लैंगिक समानता के मुद्दे में सिर्फ 11 देश ही उससे नीचे हैं. भारत से नीचे वाले देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कॉन्गो, ईरान और चैड जैसे देश शामिल हैं.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 में ये जानकारी सामने आई है. बता दें कि 2021 में भारत 156 देशों में 140वें स्थान पर था. 0 से 1 के पैमाने पर भारत ने 0.629 स्कोर किया है, जो पिछले 16 वर्षों में इसका सातवां उच्चतम स्कोर है.
भारत ने सबइंडेक्स आर्थिक भागीदारी और अवसर में अधिक खराब प्रदर्शन किया है, जहां यह नेपाल (98), भूटान (126), और बांग्लादेश (141) जैसे पड़ोसी देशों से पीछे रहकर 143 वें स्थान पर है.
The Global Gender Gap Report 2022 is live. Contained inside, the world's most gender-equal countries, where the gap still needs closing, and the actions being taken to do so. Read it here: https://t.co/WI3JsAj6fM#gendergap22 pic.twitter.com/hkddaGUsOx
रिपोर्ट के अनुसार, आइसलैंड को एक बार फिर सबसे अधिक लैंगिक समानता वाला देश घोषित किया गया है. आइसलैंड के नजदीकी पड़ोसी देश फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन टॉप पांच में शामिल है, जबकि शीर्ष 10 में केवल चार देश न्यूजीलैंड (चौथा), रवांडा (छठा), निकारागुआ (सातवां) और नामीबिया (आठवां) यूरोप से बाहर हैं.
टॉप पांच के स्थान में पिछले साल के मुकाबले इस साल कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन लिथुआनिया और स्विट्जरलैंड टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह निकारागुआ और जर्मनी ने ली है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










