
GDP के आंकड़ों से चौंकिए मत, इस सेक्टर ने किया कमाल... भारत की यही नई ताकत है!
AajTak
Service Sector Power: भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है, लेकिन अब धीरे-धीरे सर्विस सेक्टर का GDP में योगदान बढ़ रहा है. पहली तिमाही में सर्विस सेक्टर में 9.3% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे जीडीपी ग्रोथ रेट पहली तिमाही में 7.8 फीसदी दर्ज की गई.
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट ने सबको चौंका दिया. लेकिन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों को देखें तो एक सेक्टर ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. इस बार सर्विस सेक्टर ने इकोनॉमी में जान फूंकने का काम किया है.
दरअसल, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) में GDP ग्रोथ रेट 7.8% रही, इतना अनुमान किसी ने नहीं लगाया था. अनुमान लगाया गया था कि अधिकतम 6.7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट रह सकती है. जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5% रही थी.
सर्विस सेक्टर ने किया कमाल
भारत की GDP में शानदार ग्रोथ के पीछे सर्विस सेक्टर का सबसे बड़ा योगदान रहा है. सर्विस सेक्टर ने 9.3% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज कर यह साबित किया है कि अर्थव्यवस्था की असली रफ्तार यहीं से आ रही है.
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मुताबिक GDP के कुल उत्पादन में सर्विस सेक्टर (Service Sector) की हिस्सेदारी 55% से अधिक है. यानी, हर ₹100 के GDP में से लगभग ₹55 सर्विस सेक्टर से आता है. यही वजह है कि इसमें तेजी आने पर पूरी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ ट्रैक बदल जाता है.
सर्विस सेक्टर में कौन-कौन सेक्टर्स शामिल- वित्तीय सेवाएं (Financial Services): बैंकिंग, बीमा, निवेश सेवाएं आईटी एवं बिजनेस सर्विसेज (IT & BPO): सॉफ्टवेयर, टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट ट्रेड एवं होटल-रेस्टोरेंट: घरेलू और विदेशी पर्यटन, होटल उद्योग कम्यूनिकेशन एवं ट्रांसपोर्ट: एयरलाइंस, रेलवे, लॉजिस्टिक्स रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सेवाए: प्रॉपर्टी मार्केट, कंसल्टिंग

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








