
Gautam Gambhir death threat: I Kill You... गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने ईमेल भेजकर दिया थ्रेट
AajTak
Gautam Gambhir death threat: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि यह धमकी उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You....
Gautam Gambhir death threat: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनको जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि गंभीर को धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई. जहां किसी शख्स ने सिर्फ तीन शब्द लिखे गए थे -I kill You. गंभीर ने इस ईमेल की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. शुरुआती जांच के अनुसार ये धमकी- ISIS कश्मीर की ओर से दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है. इसके लिए सायबर सेल की टीम ईमेल को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के जरिए मामले की जांच सघनता से कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा.
वहीं गौतम गंभीर के कार्यालय की ओर इस मामले में जानकरी दी गई कि गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में FIR दर्ज करने की शिकायत की. इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है.
पहले भी मिल चुकी है गंभीर को धमकी धमकी की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गौतम गंभीर व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अप्रैल को गौतम गंभीर को दो बार ईमेल के जरिए धमकी मिली, एक दोपहर में और दूसरी शाम को. दोनों मेल में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे: "I Kill U (You)". यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकी मिली हो. नवंबर 2021 में, जब वो सांसद थे, तब भी उन्हें ऐसा ही मेल मिला था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










