
Gautam Gambhir: पाकिस्तानी दर्शकों ने भारत के खिलाफ लगाए नारे, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
AajTak
एशिया कप 2023 में सोमवार (4 सितंबर) को हुए भारत और नेपाल के बीच मैच हुआ. इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर सामने कुछ दर्शक कोहली और धोनी के नाम के नारे लगाते हैं. तभी गंभीर उनके सामने मिडिल फिंगर दिखाई. मगर गंभीर ने अब इस मामले में बड़ा खुलासा किया है...
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो एशिया कप 2023 में सोमवार (4 सितंबर) को हुए भारत-नेपाल मैच के दौरान का है. वीडियो में गंभीर को देखकर कुछ दर्शक कोहली और धोनी के नाम के नारे लगाते हैं.
इसके बाद गंभीर को फैन्स के सामने मिडिल फिंगर दिखाते देखा गया. इसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनेताओं से लेकर कई दिग्गजों और फैन्स को गंभीर को जमकर ट्रोल किया और खरी खोटी सुनाई.
पाकिस्तानियों को दिया था गंभीर ने जवाब
मगर गंभीर ने खुद सामने आकर उस मामले में सफाई दी है. उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा कि उस समय कुछ पाकिस्तानी दर्शक भी मौजूद थे, जिन्होंने गंभीर के सामने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे. साथ ही कश्मीर का मुद्दा भी उठाया था.
Gautam Gambhir showed middle finger to chokli fans 😂#IndvsNep #ViratKohlipic.twitter.com/byOgV4cz9g
उन पाकिस्तानी दर्शकों की इस हरकत पर ही गंभीर को गुस्सा आया और वो गदर फिल्म के तारा सिंह (सनी देओल) बन गए. इसके बाद ही उन्होंने गुस्से में उन पाकिस्तानियों को जवाब देने के लिए वो मिडिल फिंगर दिखाई थी. बता दें कि भारत और नेपाल के बीच वह मैच श्रीलंका के पल्लेकेल में खेला गया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











