
Gautam Gambhir: 'खिलाड़ियों को दोष दें लेकिन...', आईपीएल के आलोचकों पर बरसे गौतम गंभीर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया की हार के बाद आईपीएल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इसके पक्ष में उतर आए हैं. गंभीर का मानना है कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों दस विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद से ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को निशाने पर लिया जा रहा है. कई लोग आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल को दोष रहे हैं.
लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं लोकसभा सांसद गौतम गंभीर का ऐसा मानना नहीं है. गौतम गंभीर आईपीएल के पक्ष में उतर आए हैं और उन्होंने इसे भारतीय क्रिकेट में अब तक की सबसे अच्छी चीज करार दिया है. गंभीर ने तर्क दिया कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
हर बार दोष आईपीएल पर आता है: गंभीर
गौतम गंभीर ने एक स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में कहा, 'आईपीएल सबसे अच्छी चीज है जो भारतीय क्रिकेट के साथ हुई है. अपनी पूरी समझ के साथ मैं इसे कह सकता हूं. आईपीएल के शुरू होने के बाद से ही इसको लेकर काफी प्रतिक्रिया हुई है. हर बार जब भारतीय क्रिकेट अच्छा नहीं करता है तो दोष आईपीएल पर आता है जो उचित नहीं है. अगर हम आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो खिलाड़ियों को दोष दें, प्रदर्शन को दोष दें लेकिन आईपीएल पर उंगली उठाना अनुचित है.'
उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी केवल 35-36 साल की उम्र तक ही कमा सकता है. आईपीएल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है जो काफी महत्वपूर्ण है. गंभीर आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ और साउथ अफ्रीकी टी20 लीग की डरबन सुपरजाइंट्स फ्रेंचाइजी के ग्लोबल मेंटर हैं. गंभीर ने हालिया वर्षों में टीम इंडिया के लिए भारतीय कोचों को नियुक्त करने के लिए BCCI की सराहना की. साथ ही गंभीर ने आईपीएल में भारतीय कोचों को लाने पर भी बल दिया.
गंभीर ने भारतीय कोच रखने पर दिया बल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












