
Ganguly-Shah Dinner: सौरव गांगुली को बंगाली आइकन मानने वालों पर दया आती है- TMC विधायक
AajTak
हुगली जिले की बालागढ़ सीट के विधायक ब्यापारी ने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें उन लोगों पर दया आती है जो सौरव गांगुली को बंगाल का आइकॉन मानते हैं.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और अमित के एकसाथ डिनर करने के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. लेखक और तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने अमित शाह के साथ भोजन करने के लिए सौरव गांगुली की आलोचना की, जिसे ब्यापारी 'बंगाली नफरत' कहते हैं. हुगली जिले की बालागढ़ सीट के विधायक ब्यापारी ने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें उन लोगों पर दया आती है जो सौरव गांगुली को बंगाल का आइकॉन मानते हैं.
'सौरव ने बंगाल विरोधी का किया स्वागत'
ब्यापारी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'सौरव ने अपने पेशेवर जीवन में काफी पैसा कमाया. वो कुछ भी कर सकते थे, मुझे इसमें कभी कोई दिलचस्पी नहीं थी. हालांकि, जैसा कि उन्होंने बंगाली भाषा और संस्कृति के सबसे कठोर नफरत करने वालों में से एक के साथ स्वागत और भोजन किया. मुझे उनके लिए दया आती है जो सौरव गांगुली को एक बंगाली आइकन मानते हैं.'
'ब्यापारी ने दिखाई TMC की संस्कृति' मनोरंजन ब्यापारी के फेसबुक पोस्ट पर हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंनेकहा कि ब्यापारी ने तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति को दिखाया है. लॉकेट चटर्जी ने इंडिया टुडे से कहा, 'जो सौरव गांगुली से नफरत करता है वह बंगाली विरोधी है. टीएमसी विधायक ब्यापारी जिस व्यक्ति के बारे में बोल रहे हैं, वह केंद्रीय गृह मंत्री हैं. यह तृणमूल की संस्कृति है.' हालांकि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस विधायक ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
शाह ने किया था गांगुली के घर डिनर
संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे हुए थे. इस कार्यक्रम के बाद शाह सौरव गांगुली के घर पहुंचे. इस दौरान गृह मंत्री ने सौरव के घर डिनर भी किया. जानकारी के मुताबिक अमित शाह के साथ सुवेंदु अधिकारी और कई अन्य बीजेपी नेता भी डिनर में शामिल हुए. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










