
Galaxy Tab S7 सीरीज अब इस नए वेरिएंट में, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा
AajTak
Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के वक्त इन्हें मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रोंज और मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था.
Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के वक्त इन्हें मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रोंज और मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने इनके एक नए कलर वेरिएंट मिस्टिक नेवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. साथ ही इन टैब्स में अब लेटेस्ट One UI 3 सॉफ्टवेयर का अपडेट भी मिलेगा. सैमसंग Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 के नए मिस्टिक नेवी कलर ऑप्शन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. Galaxy Tab S7 की शुरुआती कीमत 63,999 रुपये और S7+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है. सैमसंग Galaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ को सैमसंग की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स खरीदने वाले ग्राहकों को क्रमश: 9,000 रुपये और 10,000 रुपये का HDFC बैंक कैशबैक मिलेगा.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












