
G20 India: जी20 बैठक में मेहमानों ने लिया संगीत का मजा, तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें बीते हफ्ते का हाल
AajTak
G20 India Weekly Updates: भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है. इसकी बैठकें लद्दाख से लेकर जम्मू कश्मीर तक में हो रही हैं. जम्मू कश्मीर में बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. अभी तक 100 से ज्यादा बैठकें हुई हैं.
जी20 शिखर सम्मेलन की बैठकें देशभर में खूब तैयारी के साथ हो रही हैं. भारत इस साल ग्रुप की अध्यक्षता कर रहा है. देश के विभिन्न राज्यों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. यहां मेहमानों का धूमधाम से स्वागत हो रहा है. उन्हें संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराया जा रहा है. भारत की विभिन्नता में एकता का दर्शन कर मेहमान भी खुशी से फूले नहीं समा रहे.
इन्हें पारंपरिक नृत्य और गीतों को दिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बीते हफ्ते गोवा में एक बैठक का आयोजन हुआ, जो चार दिन तक चली. यहां 8-11 मई, 2023 को तीसरी विकास कार्य समूह की बैठक हुई थी. इस दौरान गोवा की संस्कृति और कला देख विदेशी मेहमान काफी खुश दिखाई दिए.
Celebrating life, the Goan way! 🙌 After the rounds of deliberations on Day 3️⃣, the #G20 delegates witnessed the virtuosity of Goans for performing arts! They treasured the vibrant culture and thoroughly enjoyed the melodious music. #G20India #G20DWG pic.twitter.com/3LwXgA4EMY
दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में होने वाली बैठक की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं. यहां विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा. साथ ही सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है. इस बैठक को लेकर पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी. इसका मुहंतोड़ जवाब देते हुए भारत ने कहा था कि जम्मू कश्मीर उसका अभिन्न अंग है. वह अपने देश में जहां चाहे वहां बैठक करा सकता है.
इस खबर में हम जी20 की बीते हफ्ते हुई बैठकें और इस हफ्ते होने वाली बैठकों के बारे में बात करेंगे. साथ ही बीते हफ्ते की जी20 से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में जानेंगे. इससे पहले आपको ये बता देते हैं कि जी20 कैसे काम करता है? ये ग्रुप दो प्रमुख चैनलों पर काम करता है- शेरपा ट्रैक और वित्तीय ट्रैक. इसके अलावा इंगेजमेंट ग्रुप भी होता है. इन्हीं के वर्किंग ग्रुप्स के बीच ये बैठकें होती हैं.
तीसरी एनर्जी ट्रांजिशन कार्य समूह की बैठक- (15-17 मई, 2023)- मुंबई दूसरी संस्कृति कार्य समूह की बैठक- (15-17 मई, 2023)- भुवनेश्वर

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









