
G20 सम्मेलन से ठीक पहले इंडोनेशिया का दौरा करेंगे पीएम मोदी, इस समिट में लेंगे हिस्सा
AajTak
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री जोको विडोडो के निमंत्रण पर 06-07 सितंबर 2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे. यह यात्रा नई दिल्ली में 9-10 सितंबर तक होने वाले वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी से ठीक एक दिन पहले होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने की 6 तारीख से इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. दोनों शिखर सम्मेलनों की मेजबानी आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया द्वारा जकार्ता में की जाएगी.
पिछले साल भारत-आसियान संबंधों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचने के बाद आसियान-भारत शिखर सम्मेलन पहला शिखर सम्मेलन होगा.
यह भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के नेताओं और भारत सहित इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा.
6 से 7 सितंबर तक निर्धारित यह यात्रा एक साल के भीतर प्रधान मंत्री मोदी की इंडोनेशिया की दूसरी यात्रा होगी. इससे पहले वह नवंबर 2022 में बाली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे थे. यह यात्रा नई दिल्ली में 9-10 सितंबर तक होने वाले वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी से ठीक एक दिन पहले होगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











