
G20 के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi Weather: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज (रविवार), 10 सितंबर को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अक्षरधाम, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में लगातार बूंदाबांदी देखने को मिल रही है.
Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जी20 समिट के दौरान मौसम सुहावना हो गया है. हल्की बारिश ने ही उमस भरी गर्मी से राहत दी है. मौसम के करवट लेने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है. बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज (रविवार), 10 सितंबर को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अक्षरधाम, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में लगातार बूंदाबांदी देखने को मिल रही है.
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होती रहेगा.
इसके अलावा हरियाणा के बल्लभगढ़, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, सोहना, पलवल, औरंगाबाद एवं यूपी के देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद, टूंडला, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी. वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी, डीग, भरतपुर में भी बादल बरसने की उम्मीद हैं.
मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 10 सितंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल यानी 11 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद जताई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि 12 से 15 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







