
G20 के डिनर में नीतीश कुमार का शिरकत करना, BJP से करीबी या फिर I.N.D.I.A. को अल्टीमेटम? जानिए क्या है 2024 वाला प्लान
AajTak
द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज के दौरान नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात और दोनों नेताओं का एक दूसरे को लेकर बेहद सहज दिखना. यह वो तस्वीरें हैं जिनके सामने आने के बाद अब एक बार फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में असहज महसूस कर रहे हैं? अटकलें तो यह भी हैं कि क्या एक बार फिर से वह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 सितंबर को जी20 के आयोजन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर रात्रि भोज के कार्यक्रम में शिरकत की. जिसके बाद आप बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के अगले राजनीतिक कदम को लेकर जबरदस्त अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज के दौरान नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात और दोनों नेताओं का एक दूसरे को लेकर बेहद सहज दिखना. यह वो तस्वीरें हैं जिनके सामने आने के बाद अब एक बार फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में असहज महसूस कर रहे हैं? अटकलें तो यह भी हैं कि क्या एक बार फिर से वह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं?
INDIA में नीतीश की अनदेखी!
नीतीश कुमार भले ही इस वक्त INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में उन्होंने अगुआ की भूमिका निभाई है, मगर इस गठबंधन की बेंगलुरु और मुंबई में हुई बैठकों में जिस तरीके से नीतीश कुमार की अनदेखी की गई है वह किसी से छिपी नहीं है. विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में जब हुई थी तो उस दौरान नीतीश कुमार एक नेता की भूमिका में नजर आ रहे थे मगर बेंगलुरु और मुंबई की बैठक को कांग्रेस ने जिस तरीके से हाईजैक किया है उसके बाद नीतीश कुमार अब इस विपक्षी गठबंधन में अलग-थलग नजर आ रहे हैं.
नीतीश कुमार जिन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट किया और INDIA गठबंधन के बनने के बाद उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि सभी विपक्षी दल के नेता उन्हें इस गठबंधन का संयोजक बनाएंगे, मगर ऐसा कुछ भी अब तक नहीं हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के दौरान नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि मुंबई की बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम का ऐलान किया जाएगा मगर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश के साथ बड़ा खेल कर ,दिया जिसके बाद विपक्षी गठबंधन में किसी भी संयोजक के नाम की घोषणा नहीं हुई बल्कि इससे अलग से 14 सदस्य कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया गया.
लालू ने कैसे बिगाड़ा नीतीश का खेल?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










