
G20 की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी से लूट, ड्यूटी जाते समय पिस्तौल की नोंक पर छीनी कार
AajTak
गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसकी कार लूट ली. यह घटना गुरुग्राम के SPR रोड़ पर तब हुई जब वह जी20 शिखर सम्मेलन की ड्यूटी के लिए जा रहा था.
देश ने G20 की सफल अध्यक्षता की. इस सफल आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस के कई जवान तैनात रहे. कई दिनों तक पुलिसकर्मियों ने कई कैमरों और गश्त के जरिए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को टाइट रखने में जी जान लगा दी. लेकिन इसी बीच एक मामला गुरुग्राम से सामने आया जहां कि सुरक्षा में लगा पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं दिखा.
दरअसल गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से दो नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसकी कार लूट ली. यह घटना गुरुग्राम के SPR रोड़ पर तब हुई जब वह जी20 शिखर सम्मेलन की ड्यूटी के लिए जा रहा था.
नाइट ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहा था पुलिसकर्मी
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना शनिवार देर रात की है जब 32 वर्षीय कांस्टेबल राजकुमार शिखर सम्मेलन के लिए अपनी नाइट यूटी के लिए महेंद्रगढ़ से दिल्ली जा रहे थे. रात करीब 11 बजे कांस्टेबल एसपीआर रोड पर पहुंचा तभी एक सफेद कार उसकी गाड़ी के सामने रुकी. उन्होंने बताया कि दो नकाबपोश लोग हथियारों के साथ कार से उतरे और उनमें से एक ने उनकी कार की विंडशील्ड पर और दूसरे ने पीड़ित पर पिस्तौल रख दी.
राजकुमार ने अपनी शिकायत में कहा, इसके तुरंत बाद नकाबपोशों ने मुझे कार से उतरने के लिए कहा और न उतरने पर गोली मारने की धमकी भी दी. जब मैं वाहन से बाहर आया, तो उन्होंने मुझे धक्का दिया और मेरी कार लूटकर भाग गए. पुलिसकर्मी ने कहा, मेरी दिल्ली पुलिस की वर्दी, 5,000 रुपये वाला बटुआ, आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी कार में रखा हुआ था. अंधेरे के कारण स्विफ्ट कार पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई नहीं दे रहा था.
अब तक खाली हाथ है पुलिस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










