
G-23 को मनाने के लिए एक्टिव हुए सोनिया-राहुल, क्या नरम पड़ेगा कांग्रेस का 'गरम दल'
AajTak
कांग्रेस के असंतुष्ट गुट के कुछ नेता आज सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा आज सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे हैं.
कांग्रेस के असंतुष्ट गुट जी-23 को मनाने की कोशिश कांग्रेस नेतृत्व ने शुरू कर दी है. इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों एक्टिव हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से हो रहीं मुलाकातों के दौर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस का 'गरम दल' जल्द शांत हो सकता है. बता दें कि जी-23 गुट के नेता लगातार कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस की कार्यशैली में बदलाव की मांग कर रहे हैं.
ताजा जानकारी के मुताबिक, जी-23 के कुछ नेता आज मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा आज सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ गए हैं.
इनसे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद भी सोनिया गांधी से मिले थे. वह भी जी-23 का हिस्सा हैं. इससे पहले आजाद के घर पर जी-23 के नेताओं की अहम मीटिंग भी हुई थी.
बता दें कि जी-23 में संदीप दीक्षित, शशि थरूर, भूपिंदर हुड्डा, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, पीजे कुरियन, राज बब्बर और पृथ्वी राज चव्हाण जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं. सभी चाहते हैं कि पार्टी अपने काम का तरीका बदले. इसके साथ-साथ कांग्रेस नेतृत्व में भी बदलाव की मांग की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










