
G-20 से ठीक पहले विवादित मैप जारी कर चीन क्या हासिल करना चाहता है?: दिन भर
AajTak
विपक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस से आज क्या निकल कर आया, G-20 मीटिंग से पहले चीन मैप के ज़रिए प्रेशर पॉलिटिक्स अपना रहा है, एक हफ़्ते में चंद्रयान 3 को चांद पर क्या-क्या मिला और क्यों अफ़्रीकी देश में हो रहे हैं तख़्तापलट? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से 'दिन भर' में.
देश की राजनीति में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल महसूस की जा सकती है. एनडीए को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन कल मुंबई में दो दिन की बैठक आयोजित कर रहा है. इससे पहले पटना और बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं का मजमा लग चुका है. मुंबई में इंडिया अलायन्स की तीसरी बैठक होगी और इसके लिए विपक्षी नेताओं का जमावड़ा आज से ही लगने लगा है. महाराष्ट्र में ऑपोजिशन की जो महाविकास अघाड़ी है, वो इसकी मेजबानी कर रहा है और इससे पहले आज शाम को एमवीए नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर चल रही चर्चा पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके पास पीएम बनाने के लिए बहुत से चेहरे हैं लेकिन उनके बीजेपी के पास मोदी के अलावा और कौन है? महाराष्ट्र की राजनीति में पक्ष और विपक्ष दोनों को गेसिंग गेम खिलाने वाले NCP नेता शरद पवार भी पीसी में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन के लिए एक साथ आए हैं. मुंबई में इंडिया टुडे मैगज़ीन के कॉरेस्पोंडेंट धवल कुलकर्णी इस प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मौजूद थे, सुनिए 'दिन भर' में.
G-20 से पहले उकसा रहा है चीन?
मुंबई में विपक्ष की तैयारियों के साथ एक तैयारी राजधानी दिल्ली में भी चल रही है. जी-20 समिट की. अगले महीने की 8 और 9 तारीख को होनी है और इसके लिए दिल्ली की साज-सज्जा चल रही है. जो बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक जैसे नेता आ रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जगह उनके विदेशमंत्री आएंगे. एक और नाम है जिनके आने की चर्चा है, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग. भारत सरकार ने दिल्ली के ताज़ पैलेस होटल को उनके लिए बुक भी कर रखा है. हालांकि जिनपिंग आएंगे या नहीं, इसको लेकर ऑफिसियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है. लेकिन इस बीच चीन ने पिछले दिनों एक नक्शा जारी किया, जिसे वो स्टैंडर्ड मैप कहता है. इसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को फिर से उसने अपना हिस्सा बताया है. इस नक़्शे में दक्षिणी चीन सागर, ताइवान को भी चीन का हिस्सा बताया गया है.
हालांकि इस मसले पर आज विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बोले. एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसे चीन की पुरानी आदत बताई और उसके उसके दावे को बेतुका. क्या है ये पूरा विवाद और Line of actual control पर वर्तमान स्थिति क्या है, सुनिए 'दिन भर' में.
चंद्रयान-3 ने अबतक क्या खोज निकाला?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



