
G-20 में हिस्सा लेने भारत आ सकते हैं पुतिन! क्या रूसी राष्ट्रपति को बुलाकर दुनिया को चौंकाएंगे PM मोदी?
AajTak
रूसी राष्ट्रपति के दफ्तर से बताया गया है कि पुतिन जी-20 में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं. हालांकि क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. बता दें कि पुतिन ने पिछले दो सालों से जी-20 की बैठकों में हिस्सा नहीं लिया है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत आ सकते हैं. राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने सोमवार को बताया कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार नहीं कर रहा है. पुतिन लगातार दो सालों से जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं लेकिन अब वे भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन में आ सकते हैं.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से पत्रकारों ने पूछा कि क्या पुतिन भारत में आयोजित जी-20 में हिस्सा लेंगे? जवाब में उन्होंने कहा, 'इससे इनकार नहीं किया जा सकता. रूस ने जी-20 के फ्रेमवर्क में पूरी तरह से हिस्सा लेना जारी रखा है. रूस का आगे भी यही इरादा है. लेकिन फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है.'
ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की तारीखों में बदलाव ने भी दिए संकेत
हर साल रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे भी यह संकेत मिल रहा है कि पुतिन जी-20 में हिस्सा ले सकते हैं. ब्रिटेन के अखबार, द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के सलाहकार और EEF आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव एंटोन कोबायाकोव ने एक बयान जारी कर EEF के तारीखों में बदलाव की पुष्टि की है.
उन्होंने कहा है कि EEF की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 12-15 सितंबर के बीच होगी. उन्होंने कहा, 'ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की तारीखों में बदलाव का फैसला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है. हम विदेशी नेताओं और उच्च-स्तरीय मेहमानों की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं.'
आर्थिक मंच के तारीखों में बदलाव से भारत और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के भी फोरम में भाग लेने की संभावना बढ़ेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








