
G-20 के चलते 8, 9 और 10 सितम्बर को पूरी दिल्ली में सभी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे: आतिशी
AajTak
सरकार ने पहले ही सितंबर महीने की आठ, नौ और 10 तारीख को छुट्टी घोषित कर दी थी. दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर भी इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे. इसके साथ ही सभी स्कूलों में भी तीन दिनों का अवकाश होगा.
राजधानी दिल्ली में होने जा रहे G20 सम्मेलन के मद्देनजर आप नेता आतिशी ने कहा कि आयोजन की इन तारीखों में सभी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे. सरकार ने पहले ही सितंबर महीने की आठ, नौ और 10 तारीख को छुट्टी घोषित कर दी थी. दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर भी इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे. इसके साथ ही सभी स्कूलों में भी तीन दिनों का अवकाश होगा.
इस दौरान दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले के तहत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी बंद रखा जाएगा. पुलिस द्वारा पहले से चिह्नित दुकानों और व्यावसायिक जगहों को भी बंद रखा जाएगा.
पुलिस ने 18 अगस्त, को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा था, जिसमें आठ से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी. मुख्य सचिव ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष रखा था जिसे कि पास कर दिया गया था. बता दें कि दिल्ली में नौ और दस सितंबर को G20 सम्मेलन होगा.
क्या है G-20?
G-20 का गठन 1999 में हुआ था. तब ये वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों का संगठन हुआ करता था. इसका पहला सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ था.
2008-2009 में दुनिया में भयानक मंदी आई थी. इस मंदी के बाद इस संगठन में बदलाव हुए और इसे शीर्ष नेताओं के संगठन में तब्दील कर दिया गया. 2008 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसकी समिट हुई.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











