
French Open 2025: कोको गॉफ बनीं फ्रेंच ओपन की नई चैम्पियन, फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराया
AajTak
कोको गॉफ पहली बार फ्रेंच ओपन जीतने में कामयाब रही हैं. 21 साल की कोको गॉफ साल 2022 में भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें इगा स्वियातेक ने पराजित किया था.
दुनिया की नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी यूएसए की कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन 2025 में वूमेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया है. शनिवार (7 जून) को रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में 21 वर्षीय कोको गॉफ ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-7 (5), 6-2, 6-4 से हराया. कोको गॉफ पहली बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनी हैं, वहीं वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका का फ्रेंच ओपन जीतने का सपना इस साल पूरा नहीं हुआ. खिताबी मुकाबला 2 घंटा और 38 मिनट तक चला.
कोको गॉफ का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल
आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ के बीच खेले गए फाइनल में पहला सेट काफी रोमांचक रहा. दोनों खिलाड़ियों ने चार-चार बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी. नतीजतन पहला सेट टाईब्रेकर में गया, जहां सबालेंका ने बाजी मारी. फिर गॉफ ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी की और सबालेंका को आसानी से पराजित किया. तीसरा सेट आते-आते सबालेंका काफी थक चुकी थीं और उन्होंने गॉफ के आगे घुटने टेक दिए.
देखा जाए तो कोको गॉफ साल 2022 में भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें इगा स्वियातेक ने पराजित किया था. गॉफ के करियर का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब रहा. इससे पहले उन्होंने साल 2023 में यूएस ओपन अपने नाम किया था. दूसरी ओर 27 साल की आर्यना सबालेंका पहली बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंची थीं. सबालेंका दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2023, 2024) और एक मौके पर यूएस ओपन (2024) जीत चुकी हैं.
कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं आर्यना सबालेंका ने चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को रोमांचक मैच में 7-6, 4-6, 6- 0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री ली थी.
मेन्स सिंगल्स फाइनल में सिनर-अल्कारेज की टक्कर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










