
Fog+Pollution... दिल्ली वालों के लिए डबल है टेंशन, नोएडा में भी AQI 469 के पार
AajTak
Delhi pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 408 दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली के 24 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. यहां आनंद विहार का हाल सबसे ज्यादा बुरा है. आइये जानते हैं, दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों का हाल.
Delhi-NCR AQI: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हर साल की तरह सर्दियों की आहट के साथ ही प्रदूषण की मुसीबत सामने आकर खड़ी हो गई है. दिल्ली और एनसीआर में हवा ने सासों में जहर घोलने का काम शुरू कर दिया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को भयंकर धुंध छाई रही. दिल्ली में जहां वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई तो वहीं, नोएडा में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई. दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए प्रदूषण के साथ कोहरा डबल मुसीबत बन गया.
दिल्ली समेत अन्य राज्यों की सरकारों के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. GRAP ने 3 स्टेज की पाबंदी लागू की है. इसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक समेत तमाम कदम उठाए गए हैं. इसके बावजूद हालत दिन प्रति दिन बुरी होती जा रही है. शहादरा में सबसे ज्यादा खराब रही हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को शहादरा में सबसे ज्यादा वायु गुणवत्ता सूचकांक 843 दर्ज किया गया. हालांकि, राजधानी में 6 बजे औसत AQI 400 के पार दर्ज किया गया. वहीं नोएडा में AQI- 469 रहा. कई इलाकों में रियल टाइम AQI 500 के पार भी पहुंच गया.
आनंद विहार का सबसे बुरा हाल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार) सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 408 दर्ज किया गया. इसके अलावा दिल्ली के 24 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. यहां आनंद विहार का हाल सबसे ज्यादा बुरा है, जहां एक्यूआई 449 पहुंच गया है. इसके अलावा बवाना में ये 447 दर्ज किया गया और जहांगीर पुरी में ये 455 दर्ज हुआ.
वहीं, SAFAR के मुताबिक, नोएडा में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 469 पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 408 पहुंच गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










