
Fog Effect: नोएडा से रात 9 बजे के बाद सरकारी बसें नहीं चलेंगी, पूरे राज्य में 12 बजे के बाद सेवा बंद, यूपी-पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें- कहां क्या नियम बदले
AajTak
उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है. कड़ाके की ठंड भी कहर बरपाने लगी है जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. नोएडा से रात 9 बजे के बाद किसी बस का परिचालन नहीं किया जाएगा तो वहीं यूपी और पंजाब में स्कूल खुलने की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़क गया. सड़कें घने कोहरे की चादर तले ढंक जा रही हैं तो वहीं हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यूपी और पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है तो वहीं कोहरे के कारण बस परिचालन, वाहनों की अधिकतम गति सीमा पर भी पड़ने लगा है.
उत्तर प्रदेश और पंजाब में कड़ाके की सर्दी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. ठंड को देखते हुए शासन-प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है. यूपी में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे. स्कूलों के बंद होने की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सभी बेसिक, माध्यमिक, मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत विद्यालय के साथ ही परिषदीय विद्यालय के खुलने के समय में प्रशासन ने बदलाव किया है. जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि 21 दिसंबर से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे.
पंजाब में 10 बजे से खुलेंगे स्कूल
पंजाब सरकार ने भी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. पंजाब में स्कूल खुलने का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश दिया है कि प्रदेश में स्कूल अब सुबह 9 की जगह 10 बजे से खुलेंगे. स्कूल बंद होने के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. स्कूल पहले की ही तरह दोपहर 3 बजे बंद होंगे.
नोएडा की सड़कों पर स्पीड लिमिट घटी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










