
First Test Match: आज ही के दिन पहली बार खेला गया था टेस्ट मैच, जानें कौन-सी टीम थी आमने-सामने, क्या रहा स्कोर
AajTak
चार्ल्स बैनरमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज है. बैनरमैन ने साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले में यह कारनामा किया था.
15 मार्च का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है. आज ही के दिन साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतिहास का पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ था. उस ऐतिहासिक मुकाबले को कंगारू टीम 45 रनोंं से जीतने में सफल रही थी.
खास बात यह थी कि उस टेस्ट मैच की कोई समय सीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगे. यह मैच 15 से 19 मार्च तक चला. शुरुआती 3 दिन के खेल के बाद चौथे दिन यानी रविवार 18 मार्च 1877 को रेस्ट डे रखा गया. फिर पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की.
बैनरमैन ने शतक जड़ रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डेव ग्रेगरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अल्फ्रेड शॉ ने टेस्ट मैच की पहली बॉल फेंकी और उस गेंद का सामना चार्ल्स बैनरमैन ने किया था. पहला टेस्ट रन बैनरमैन के बल्ले से ही आया था. बैनरमैन ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.
आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज उंगली में चोट लगने के चलते 165 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गया. बैनरमैन के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. नतीजतन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 245 रन ही बना सकी. अल्फ्रेड शॉ और जेम्स साउथर्टन ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
मिडविंटर के आगे अंग्रेज हुए पस्त

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











