
'FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज मोशन लाएं', विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के खिलाफ राहुल गांधी ने भरी हुंकार
ABP News
राहुल गांधी ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर कहा कि आप मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं. मुझे गाली दे सकते हैं. जो करना है, कर सकते हैं. मेरे खिलाफ प्रिविलेज मोशन ला सकते हैं. इससे फर्क नहीं पड़ता है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका और भारत की ट्रेड डील को लेकर सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भले ही मेरे खिलाफ केस कर दें या प्रिविलेज मोशन लाएं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में दो मिनट का वीडियो जारी किया है. राहुल ने ये वीडियो सत्ता पक्ष की ओर से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बनाया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया है.
वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, '11 फरवरी को मैंने कहा था कि किसान भारत की नींव हैं. कांग्रेस और पूरे भारत ने फूड सिक्योरिटी के लिए लड़ाई लड़ी थी. नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों, हमारी फूड सिक्योरिटी को धोखा दिया है. US के साथ डील करके उन्होंने कपास किसानों, सोया किसानों, सेब किसानों और फल किसानों को बेच दिया है. सालों से विदेशी देशों के लोग भारत के एग्री-मार्केट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं.'
लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, 'यह एक सच्चाई है जो वह और मैं दोनों जानते हैं. उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उनके गले में एक चोक है. डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में नरेंद्र मोदी की लगाम है. मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो बस शुरुआत है, नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के लिए, अडाणी और अंबानी जैसे लोगों के लिए, बाहरी ताकतों के लिए पूरे एग्री-मार्केट के दरवाजे खोल देंगे.'

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












